फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   20 dignitaries honored on Machal Day

Kullu News: हिमाचल दिवस पर 20 विभूतियों को किया सम्मानित

Thu, 16 Apr 2026 04:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:35 AM IST
विज्ञापन
20 dignitaries honored on Machal Day
मुख्य अतिथि सुंदर सिंह ठाकुर ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर में मनाए गए जिला स्तरीय हिमाचल दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू की नेहा ठाकुर को पुरस्कृत किया है। इसके अलावा कुमारी परिणीता शर्मा, एनसीसी कुल्लू से गुलशन नंदा, जिला युवा सेवा विभाग से आंचल ठाकुर, खेलों में यशपाल, हरदेव सिंह, तन्वी, अन्नया ठाकुर, आकाश, नवरिता छेत्री, पल्लवी ठाकुर और गोपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया। यातायात के लिए मुख्य आरक्षी तरसेम लाल, सैंज के सियुंड डैम में गिरे वाहन से दोनों को रेस्क्यू करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेंद्र कुमार, 2025 को आई आपदा में बेहतरीन काम करने पर मुख्य आरक्षी रणजीत सिंह और वीर सिंह राणा के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक, स्टाफ नर्स अंजना और स्वास्थ्य उपकेंद्र रंदल निरमंड के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी यज्ञा देवी को भी मुख्य अतिथि सुंदर सिंह ठाकुर ने सम्मानित किया है।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों, संस्थाओं और सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति नृत्य, समूह गान, नाटी सहित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस दौरान गीत संगीत के जरिये लोगों को नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed