{"_id":"5c83c433bdec2213f67827ed","slug":"191552139315-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीले तूफान से दो पॉलीहाउस ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीले तूफान से दो पॉलीहाउस ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मौसम खुलनने के साथ ही चंद्रा घाटी में हिमखंड और बर्फीले तूफान से नुकसान की सूचना मिल रही है। कोकसर पंचायत के सरखंग गांव के दो किसानों के पॉलीहाउस गत दिनों भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान से ध्वस्त हो गए हैं।
किसान दोरजे अंगरुप ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से पॉलीहाउस को वर्ष 2018 में लगाया था। इसके भारी बर्फबारी की चपेट में आने से लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं साथ लगते दूसरे परिवार का भी पॉलीहाउस बर्फीले तूफान की भेंट चढ़ा है। उन्होंने विभाग से नुकसान का आकलन कर राहत राशि प्रदान करने की गुहार लगाई है। उधर, कृषि विभाग केलांग के जिला कृषि अधिकारी हेमराज वर्मा ने बताया कि सिस्सू वायरलेस के माध्यम से सरखंग के राजेंद्र ने विभाग को सूचित किया है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का मामला है तो कृषि विभाग को सूचित करें और व्हाट्सएप पर क्षतिग्रस्त हुए पॉलीहाउस के फोटो भेजे। कहा कि मौसम खुलने तथा सड़कों के दुरुस्त होने के बाद विभाग की टीम मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेगी। कहा कि बर्फबारी और बर्फीले तूफान से जो भी नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिया जाएगा।