फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लोकसभा चुनाव में न्याय करेगी पार्टी : महेश्वर

लोकसभा चुनाव में न्याय करेगी पार्टी : महेश्वर

Thu, 14 Feb 2019 06:54 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Thu, 14 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में न्याय करेगी पार्टी : महेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा टिकट के लिए आवेदन नहीं मांगती है। उन्होंने कहा कि पार्टी न्याय करेगी और लेकिन अभी यह सब भविष्य के गर्भ में है। रघुनाथपुर में मनाए गए जन्मदिन के मौके पर महेश्वर सिंह ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन सर्वेक्षण कर रही है। इसके बाद भाजपा चिंतन कर टिकट पर विचार करेगी। चुनाव में भाजपा जहां जीताऊ प्रत्याशी पर फोकस रहेगा, वहीं उसके पास्ट को भी देखा जाएगा। हालांकि, वह ज्यादा कुछ कहने से बचते रहे। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि संगठन के नेताओं ने भी साफ किया है कि सर्वेक्षण बड़ी मेरिट पर होगा और मेरिट ही आधार रहेगा। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे जनमंच पर कहा कि यह एक अच्छा कदम है। लोगों को छोटे-छोटे कामों का मौके पर निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर जो सुझाव भी आ रहे, सरकार उन पर काम कर रही है। इस दौरान उनके जन्मदिन में रूपी पैलेस में दिनभर उनके समर्थकों का तांता लग रहा है। जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी रघुनाथपुर पहुंच महेश्वर सिंह को जन्मदिन कर बधाई दी है। बारिश के बावजूद दूरदराज से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed