फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में दिनभर बंद रही बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं

कुल्लू में दिनभर बंद रही बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं

Sun, 10 Feb 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में दिनभर बंद रही बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं

विज्ञापन
कुल्लू में दिनभर बंद रहीं बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं
मंडी के औट में ओएफसी कटने से पेश आई समस्या
इंटरनेट सेवा ठप होने से उपभोक्ता हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बंसत पंचमी के पर्व कुल्लू में लोगों को बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाओं के चलते परेशान होना पड़ा। दोपहर बाद बीएसएनएल की ओएफसी मंडी जिला के औट में कट गई। इसका बाद बीएसएनएल की इंटरनेट और दूरसंचार सेवाएं बाधित हो गई। हालांकि देर शाम तक दूरसंचार सेवाएं तो बहाल हो गई। लेकिन इंटरनेट सेवाएं बहाल नहीं हो सकी।

इंटरनेट सेवाओं के बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अवकाश का दिन होने के कारण हालांकि सरकारी कामकाज तो प्रभावित नहीं हुआ। लेकिन बंसत पंचमी को लेकर कुल्लू भुंतर के बाजार खुले थे। वहीं कई कार्यालयों में कामकाज इंटरनेट के चलते नहीं हो पाया। इस बीच कई उपभोक्ताओं ने कई बार बीएसएनएल के अधिकारियों से फोन पर संपर्क साधने की कोशिश। अधिकारियों की ओर से यही आश्वासन मिलता रहा कि टीम को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। लेकिन शाम होने तक भी इंटरनेट सेवाएं बहाल नहीं हो सकी। जिसको लेकर उपभोक्ताओं में बीएसएनएल के प्रति रोष है। उपभोक्ता राजेंद्र, श्याम लाल, जितेंद्र, बलदेव ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, रेणुका, मीना देवी, आशा शर्मा, संजू और सोमदेव ने कहा कि बीएसएनएल के कुल्लू जिला में सबसे अधिक उपभोक्ता है। लेकिन इंटरनेट ठप होने के कारण उन्हें दिक्कत पेश आई। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि बीएसएनएल इंटरनेट व दूरसंचार सेवाओं को दुरूस्त करे। वहीं बीएसएनएल के टीडीएम कुल्लू व लाहौल स्पीति एल डी नेगी ने कहा कि ओएफसी कट जाने से दिक्कत आई है। इसे दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed