{"_id":"5c5d889ebdec227362021ab3","slug":"191549633694-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल-स्पीति में तीन दिन से ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल-स्पीति में तीन दिन से ब्लैक आउट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। दो दिनों में लाहौल घाटी में जमकर बर्फबारी हुई। मौसम खुलते ही शुक्रवार को पहाड़ों से हिमखंड गिरने का क्रम शुरू हो गया है। दो दिन के भीतर जिला मुख्यालय केलांग में 120 सेंमी बर्फ रिकॉर्ड की गई।
हिमखंडों के गिरने से चंद्रा और भागा नदी का बहाव कई जगह रुक गया है। हालांकि इससे कोई खतरा नहीं है। गांव का आपस से संपर्क कट गया है। केलांग कस्बे में कई दुकानें बर्फ के नीचे दब गई हैं। घाटी में पेयजल संकट गहरा गया है। शिप्टिंग गांव के लोगों को करीब डेढ़ किमी दूर बरगुल गांव पहुंच कर पानी लाना पड़ रहा है। भारी बर्फबारी के कारण लाहौल के सभी गांव आपस मे कट गए है। गौशाल में 130 सेंमी, तिंगरेट के मयाड़ में 170 सेंमी, उदयपुर में 110 सेंमी, सिस्सू में 150 सेमी बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा में लगभग 240 सेंमी बर्फ गिरने की संभावना है। पूरे जिले में पिछले तीन दिनों से बिजली गुल है। केलांग को छोड़ कर पूरी घाटी में फोन और इंटरनेट सेवा ठप है। बिजली गुल होने से केलांग स्थित दूरभाष केंद्र जनरेटर से चलाया जा रहा है। केलांग में सुबह 12 बजे से रात 11 बजे के बीच लोग फोन कर पा रहे हैं। हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को घरों से दूर न जाने की हिदायत दी है। डीसी लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण हेलीपैड तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। लोनिवि को मौसम साफ होने पर सभी हेलीपैड से बर्फ हटाने के आदेश दिए गए हैं। उधर, स्पीति घाटी के सगनम इलाके में सड़क से बर्फ हटाते समय फिसल कर लोनोवि का एक डोजर सड़क से करीब 50 फीट नोचे लुढ़क गया। इसमें डोजर चालक को हल्की चोट आई है। काजा में तैनात लोनिवि के सहायक अभियंता गयमजो ने बताया कि चालक की हालत खतरे से बाहर है। मौसम विभाग ने आगामी 10 से 14 फरवरी तक फिर बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।