फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ढालपुर मैदान होगा समतल, लगेंगी लाइटें

ढालपुर मैदान होगा समतल, लगेंगी लाइटें

Sun, 16 Dec 2018 07:39 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 16 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
ढालपुर मैदान होगा समतल, लगेंगी लाइटें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान के सौंदर्यकरण के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। आगामी वर्ष तक इस पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
मैदान के सौंदर्यकरण के तहत मैदान को सुंदर बनाने के लिए इसके चारों ओर साइन एज बोर्ड लगाएं जाएंगे। इसमें पार्किंग, नो पार्किंग, वेडिंग और नो वेडिंग जोन स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा साइन एज के माध्यम से अन्य जानकारी भी दी जाएगी। इसके बावजूद अगर कोई नियमों की अवहेलना करता है तो उस पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मैदान के सौंर्दयकरण में लाइटें और मैदान को समतल भी किया जाएगा। इसके साथ ढालुपर में त्यौहारों के समय ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिहाज से बनाए गए सर्कुलर रोड को और भी बेहतर बनाया जाएगा। इससे कुल्लू शहर की जनता को काफी लाभ पहुंचेगा। गौर रहे कि दशहरा के बाद मैदान की हालत काफी खराब हो गई है। कई जगहों पर ग्रिल आदि टूटी हुई हैं। इससे मैदान की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। हालांकि पिछले दिनों जेसीबी लगाकर कुछ हद तक मैदान को ठीक भी किया गया है। लेकिन अभी तक लोग दशहरा उत्सव के दौरान प्लॉट आवंटन में हुई कमाई का पांच प्रतिशत हिस्सा खर्च होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन के इस फैसले का लोगों ने स्वागत किया है। शहरवासी अशोक कुमार, चमन लाल, अमित सूद, राकेश कुमार, देवराज नेगी, ठाकर दास, अमीं चंद, गगन जैन, मनमोहन और मनोज कुमार ने कहा कि ढालपुर मैदान कुल्लू की पहचान है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग व पर्यटक आते हैं। मैदान का सौंदर्यकरण आवश्यक है।
विज्ञापन


सुर्कलर रोड को और सुंदर बनेगा : यूनुस
उपायुक्त यूनुस ने कहा कि ढालपुर मैदान के सौंदर्यकरण के लिए मास्टरप्लान तैयार किया जा रहा है। मैदान के चारों ओर साइन एज बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ सुर्कलर रोड को भी सुंदर बनाया जाएगा। शहर में जहां-तहां वाहनों को खड़े न हो इसके लिए भी उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed