{"_id":"5bbb5bfc867a55688103fe9e","slug":"191539005436-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर बैली ब्रिज वाहनों के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर बैली ब्रिज वाहनों के लिए बहाल
Updated Mon, 08 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी को भुंतर से जोड़ने वाले और कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक की रीढ़ हड्डी भुंतर बैली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से शुरू हो गई है। यह सोमवार दोपहर बाद सभी वाहनों के लिए खोला गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
दो सप्ताह पहले पुल का एक हिस्सा बाढ़ की भेंट चढ़ गया था। हादसे की आशंका को देखते हुए इस पुल से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। इसके बाद एनएचआईए ने पुल को ठीक करने की मुहिम शुरू की। काफी मुश्किल के बाद दो सप्ताह के बाद बैली ब्रिज को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। गौर रहे कि बैली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मणिकर्ण घाटी से आने वाली बसों को कुल्लू आने के लिए जिया होकर आना पड़ रहा था, जबकि वोल्वों बसों और पर्यटक के वाहनों को भी कुल्लू शहर होकर आना पड़ रहा था। इससे कुल्लू शहर में गांधीनगर से लेकर रामशिला तक जाम की समस्या पेश आ रही थी। लेकिन भुंतर बैली ब्रिज छोटे-बड़े वाहनों के लिए बहाल होने से अब जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। उधर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि भुंतर बैली ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। बैली ब्रिज पर ट्रैफिक बहाल से कुल्लू शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।