फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बास्केटबाल में भुंतर टीम बनी विजेता

बास्केटबाल में भुंतर टीम बनी विजेता

Sat, 22 Sep 2018 05:16 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
बास्केटबाल में भुंतर टीम बनी विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व जिला पुलिस कुल्लू के सहयोग से एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न युवक मंडलों व महिला मंडलों ने हिस्सा लिया। वॉलीबाल में 18, बास्केटबाल में 8 और कबड्डी में 8 टीमों ने दमखम दिखाया।

वॉलीबाल का फाइनल मैच महादेव युवक मंडल और नारायण युवक मंडल सोढ़ के बीच खेला गया। इसमें नारायण युवक मंडल विजेता रहा। कबड्डी का फाइनल मुकाबला सूर्या युवक मंडल भुंतर और युवक मंडल रैला के बीच हुआ, जिसमें सूर्या युवक मंडल ने बाजी मारी। बास्केटबाल में भुंतर की टीम विजेता बनी। घड़ा फोड़ में सहभागिता टीम से निशा पुरोहित प्रथम रही। रस्साकशी स्पर्धा में महिला मंडल लंकाबेकर ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जुड़े रहना चाहिए। नशे जैसी बुरी आदतों से युवा बचे। कुल्लू पुलिस और नेहरू युवा केंद्र ने जिला में सहभागिता हमारी और आपकी नाम से मुहिम छेड़ी है। खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। इस दौरान चेतन, बुधराम, रविंद्र कुमार, ज्ञान प्रकाश, हिमाचल प्रदेश के खेल विकास संगठन के महासचिव पंकज, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी पूर्ण चंद, नैना, दिव्या, हेमराज शर्मा, बीजू, चेतन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed