{"_id":"5b8fd3da867a557fe732aa27","slug":"191536152538-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शिक्षक दिवस पर नवाजे अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शिक्षक दिवस पर नवाजे अध्यापक
Updated Wed, 05 Sep 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस मनाते हुए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली/बंजार। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारी भेखली में शिक्षक दिवस की धूम रही। छात्रों ने शिक्षकों का फूलों से स्वागत और स्कूल प्रबंधन समिति ने शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शिक्षण से संबंधित चर्चा। स्कूल की रेडक्रॉस यूनिट की ओर से आयोजित रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ प्रधानाचार्य छेतन डोलमा ने किया।
शिक्षा संवाद कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों की कमियों पर चर्चा हुई। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर आदि मौजूद रहे। उधर, क्रिश्चियन नर्सिंग स्कूल ढालपुर में शिक्षक दिवस मनाया। संस्थान के निदेशक सुखदेव मसीह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में दीपिका शर्मा प्रथम, वाइस प्रिंसिपल संध्या देवी द्वितीय स्थान पर रही। उधर, डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में बुधवार को अध्यापक दिवस पर प्रधानाचार्य सुरजीत राणा सहित सभी अध्यापकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सुरजीत राणा ने अध्यापक दिवस की बधाई दी। एंजल मॉडर्न पब्लिक स्कूल लंराकेलो में अध्यापक दिवस पर प्रधानाचार्य प्रोमिला ठाकुर, एमडी कमल ठाकुर ने अध्यापकों व बच्चों को उपहार भेंट किए। जरड़ स्थित ब्रह्म ऋषि मिशन स्कूल में अध्यापक दिवस पर सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को याद किया गया। जमा एक, जमा दो के बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए। उधर, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बुधवार को शिक्षक दिवस की धूम रही। पूर्व प्राध्यापकों को पुष्प गुच्छ, टोपी, शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। पूर्व प्राध्यापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रो. राजेेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी, प्रो. एनसी शर्मा, प्रो. मोहर सिंह ठाकुर, प्रो. शांता शर्मा ने अपने अनुभव सांझा किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नंदलाल शर्मा ने पूर्व अध्यापकों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रो. यशपाल महंत, उपाध्यक्ष पीडी आजाद, डॉ. पीपी कायस्था, प्रो. मधुरबीना, प्रो. तारा चंद ठाकुर, प्रो. एमएल शर्मा, डॉ. टीआर शर्मा, प्रो. हेमलता खजूरिया, प्रो. बीसी सूद, प्रो. टीएन वारपा, सुदर्शना सूद, डॉ. सूरत ठाकुर आदि मौजूद रहे। ग्राम पंचायत खाड़ागाड़ के गांव जिभी में साइरस पब्लिक स्कूल जिभी में अध्यापकों ने शिक्षक दिवस पर देवदार के 90 पौधे रोपे। स्कूल प्रबंध निदेशक एवं प्रधानाचार्य योगेंद्र ठाकुर ने छात्रों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस दौरान केहर ठाकुर, मंजेश्वरी ठाकुर, वीना देवी, राजेश कुमारी, ममता, टारना आदि मौजूद रहे।
शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने डाली नाटी
गुशौणी/खराहल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी में अध्यापक दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल के सभी अध्यापकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य हितेंद्र कुमार पठानिया ने कहा कि बच्चों में अध्यापकों दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खराहल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षकों के संग विद्यार्थियों ने कुल्लवी नाटी डाली। डिंपल ने नशा नहीं करना गीत से जागरूक किया। प्रधानाचार्य निरंजन शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष चमन ठाकुर ने कहा कि ईशा व सहेलियों, सुकन्या व सहेलियों ने नृत्य की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। नेहा, दिवांश, राहुल, दीपक ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। उधर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अध्यापक दिवस पर छात्रों ने केक काटा। प्रधानाचार्य रविद्र सिंह ने कहा कि अध्यापकों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समीति के अध्यक्ष डीआर गौतम, उपाध्यक्ष पुष्पा शर्मा, सुकन्या संस्था के संस्थापक राकेश उपाध्याय, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।