{"_id":"5b7c14d742c792466e6edc25","slug":"191534858455-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। जिला प्रशासन ने भी इसकेे आधार पर अलर्ट जारी किया है और पर्यटकों व आमजन को भूस्खलन से प्रभावित इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। हवाई उड़ाने भी बार-बार प्रभावित हो रही हैं। हालांकि मंगलवार को 72 सीटर एयर इंडिया के विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी थी। लेकिन घाटी में मौसम खराब रहने से जहाज की लैंडिंग नहीं हो सकी और वापस दिल्ली लौट गया। अगस्त माह में अभी तक करीब दो सप्ताह से अधिक समय तक उड़ानों के प्रभावित होने से जहां कुल्लू-मनाली के पर्यटन को झटका लग रहा है, वहीं कई सैलानियों व कुल्लू से दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को अपनी बुकिंग रद्द कर वाया रोड ही जाना पड़ रहा है। 23 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी को लेकर प्रशासन ने आपदा प्रबंधन को भी रात-दिन सर्तक रहने को कहा है। एचआरटीसी ने भी मौसम को भांपकर ही सुरक्षा को देखते हुए चालक, परिचालकों को बसों के संचालन की हिदायत दी है। उल्लेखनीय है जिला कुल्लू में इस साल करीब एक दर्जन बादल फटने की घटना से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। रिहायशी मकानों के साथ सेब के बगीचे, फसलों से लहलहाते खेत-खलिहानों व घराटों के बहने से कई लोगों का रोजगार छिन गया है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि मौसम विभाग ने घाटी में अगले दो से तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है और ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।