{"_id":"5b671f904f1c1b9d3e8b5445","slug":"191533484944-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में पेयजल की 45 फीसदी समस्याएं उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में पेयजल की 45 फीसदी समस्याएं उठाईं
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
जनमंच कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। बंजार के मंगलौर स्कूल में हुए जनमंच कार्यक्रम में लोगों ने पेयजल की समस्या अधिक रखी। कार्यक्रम में लगभग 45 प्रतिशत मांगे पेयजल को लेकर उठाई गई। शहरी विकास, आवास, नगर व ग्राम नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित जनमंच में बंजार क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों मंगलौर, श्रीकोट, कलवारी, पलाहच, देउठा, चनौन, थाटीबीड़, गोपालपुर, चकुरठा और कोटला के बाशिंदों की समस्याओं का समाधान किया गया।
जनमंच में 65 मामलों में 41 मामलों का निपटारा किया गया। इसके चलते पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने 29 शिकायतें दर्ज करवाई, जिसमें से 20 पर त्वरित कार्रवाई की गई। मंगलौर पंचायत से गोपाल ठाकुर ने कहा कि मंगलौर में पानी के लिए हाहाकार है। इसके अलावा वृंदा देवी शराई, जीवन लाल देउठा, बलवीर सिंह चकुरठा तथा दिपा शर्मा ने कहा कि उनके गांव में पीने के पानी के लिए ग्रामीणों में हाहाकार और लोग नदी-नालों, बावड़ी व दूसरे गांवों से पानी ढोने को मजबूर हैं। टिकम शर्मा और नागेंद्र नेगी ने भी ग्रामीणों को पेश आ रही समस्या को सरवीण चौधरी के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2003 में ग्राम पंचायत पलाहच को सूखा ग्रस्त घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद पिछले 10 वर्षों से बन रही कलवारी-पलाहच पेयजल का कार्य अधूरा पड़ा है। सत्या देवी गांव घरटगाड, रत्ती राम मनोहन ने भी पेयजल समस्या को जनमंच में उठाया। सरवीण चौधरी ने आईपीएच विभाग को कड़े निर्देश जारी किए कि ठेकेदारों को कार्य करने के पश्चात पूरी पेमेंट तब तक न दी जाए, जब तक पानी की सप्लाई सही ढंग से न हो। सरवीण चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं जनमंच कार्यक्रम की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। मंगलौर स्कूल भवन और कोटला-गोपालपुर पेयजल योजना के कार्य में विलंब पर कड़ा संज्ञान लिया। सरवीण चौधरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनकी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कार्य में अनावश्यक रूप से विलंब करने वाले ठेकेदारों पर अधिकारी कड़ी कार्रवाई करे तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। विधायक सुरेंद्र शौरी ने शहरी विकास, आवास, नगर व ग्राम नियोजन मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एडीएम अक्षय सूद और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।