फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आरटीओ ने बस चालकों को दिए निर्देश

आरटीओ ने बस चालकों को दिए निर्देश

Sat, 26 May 2018 07:44 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
आरटीओ ने बस चालकों को दिए निर्देश
आरटीओ ने बस चालकों को दिए निर्देश
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ. सुरेश जसवाल ने शनिवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बसों के चालकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डॉ. जसवाल ने कहा कि अच्छी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने में चालकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सुविधाजनक और आरामदेह सफर के साथ यात्रियों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाना चालकों का प्रथम कर्तव्य है। आरटीओ ने बस चालकों से कहा कि वे वाहनों को निर्धारित गति से ही चलाएं और सवारियों के साथ सौम्य व्यवहार करें। बसों को निर्धारित स्टॉप पर अवश्य रोकें और सवारियों को आराम से बस में चढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अगर कोई परिचालक लोकल सवारियों को बस में नहीं बिठाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ ने सभी बसों में महिलाओं, बुजुर्गों और विकलांगों के लिए निर्धारित व्यवस्था करने के निर्देश दिए और कहा कि चालक-परिचालक इनके साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करें। चालक-परिचालक हमेशा वर्दी पहनें। कोई भी सवारी टिकट के बगैर नहीं होनी चाहिए। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed