{"_id":"5ac7a3574f1c1bb4618b5cb8","slug":"191523032919-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालपुर में देवदार के पेड़ से गिरा सूखा टहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालपुर में देवदार के पेड़ से गिरा सूखा टहना
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से गिरी टहनी, वृद्घ की दर्दनाक मौत
अपने पोते साथ पेड़ के नीचे आराम करने बैठा था हीरू राम
हवा के साथ टूटी टहनी, घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर में एक वृद्घ की देवदार के पेड़ से गिरी टहनी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद कुल्लू के ढालपुर स्थित ऑफिस के साथ दोपहर दो बजे देवदार के पेड़ के नीचे दो अन्य लोगों के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान हल्की हवा भी चल रही थी। अचानक पेड़ से एक सूखी टहनी वृद्ध व्यक्ति के सिर पर आ गिरी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। हादसा होने पर लोग वहां पर इकट्ठा हुए और लोगों ने घायल को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया। इससे पहले की घायल व्यक्ति को कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार मिल पाता डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हीरू राम उम्र (72 साल) गांव शरण कलौंउटी डाकघर अरछंडी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जो किसी काम से सैंज गया हुआ था। सैंज से लौटने के बाद वह ढालपुर में देवदार के पेड़ के नीचे पोते व एक अन्य व्यक्ति के साथ बैठा हुआ था। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।