फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू-मनाली में पर्यटन को लगाएंगे पंख : माोदी

कुल्लू-मनाली में पर्यटन को लगाएंगे पंख : माोदी

Sun, 05 Nov 2017 10:20 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली में पर्यटन को लगाएंगे पंख : माोदी
modi - फोटो : modi
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढालपुर में आयोजित रैली में कहा कि कुल्लू मनाली की वादियों में देश विदेश के पर्यटकों को खींचने का माद्दा है। कहा कि यहां पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटन के लिए आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। मोदी ने कहा कि उन्होंने दो दशक पहले हिमाचल भाजपा के प्रभारी रहते कुल्लू मनाली के चप्पे चप्पे का भ्रमण किया है।

सड़क के अलावा रेल और हवाई सेवा संपर्क जरूरी है। इन सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। यही नहीं बिजली महादेव को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। कहा कि कुल्लू मनाली की वादियां ऐसी हैं कि यहां प्रत्येक भारतीय साल में दस-पंद्रह दिन यहां के प्राकृतिक सौंदर्य में छुट्टियां बिताने जरूर आना चाहेगा। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में मतदान कर सशक्त और मजबूत सरकार बनाएं।
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को पूछने वाला कोई नहीं है, लेकिन जनता यहीं पर सजा देेगी। ड्रग माफिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अब अभिभावक कुल्लू-मनाली भेजने पर चिंता करते हैं। निकम्मी सरकार होने पर युवाओं की जिंदगी तबाह हो जाती है। सरकार चुनते समय कभी भी गलती न करें। विकास के मुद्दे पर आगे बढ़ना है। मोदी बिजली महादेव और मनाली की खूबसूरत वादियों को याद करना नहीं भूले। कहा कि जब भी मन करता था वह बिजली महादेव चला जाया करते थे। उस स्थान को छोड़ने का मन नहीं करता था। अब पता नहीं बिजली महादेव पहुंचने के लिए क्या सुविधा है, लेकिन उन दिनों मीलों पैदल पहुंचकर दम फूलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मोदी-मोदी से गूंजा रैली स्थल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कुल्लू रैली के लिए ठीक तीन बजे हेलीकॉप्टर से ढालपुर मैदान पहुंचे। मोदी का हेलीकॉप्टर हवा में दिखते लोग सीटियां बजाने तथा मोदी-मोदी चिल्लाने लगे। करीब 40 मिनट तक भाषण देने के बाद प्रधानमंत्री चार बजे हेलीकॉप्टर से वापस चले गए। नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए जनता पेड़ों तक में चढ़ गई। रैली स्थल से बाहर अधिक भीड़ होने पर नरेंद्र मोदी ने मंच से कह डाला कि रैली यहां है कि बाहर। बाहर खड़ी जनता के लिए पर्दे हटाने की अपील करते हुए कहा कि इन सभी की बिजली महादेव रक्षा करेंगे।

मोदी बोले, कई साल पहले की है पैराग्लाइडिंग
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुल्लू मनाली में साहसिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। कहा कि वह कई साल पहले हिमाचल में पैराग्लाइडिंग कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने साहसिक खेल करवा रहे स्थानीय रोशन नामक युवक का नाम लेकर कुल्लूू-मनाली तथा यहां के लोगों से अपने जुड़ाव की बात भी कही। पीएम मोदी ने बिजली महादेव के लिए सड़क सुविधा पहुंचाने की बात कही। कहा कि यहां आकर वह अध्यात्म की अवस्था में पहुंच जाते थे। लिहाजा अन्य लोग भी कुल्लू-मनाली के देवस्थलों पर पहुंचकर इसी तरह की अनुभूति लेते हैं।

....
रोहतांग टनल से बढ़ेगा पर्यटन
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि रोहतांग टनल से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार ने तीन साल में टनल के निर्माण कार्य में तेजी लाई है और अब टनल के दोनों छोर जुड़ गए हैं। अटल के इस सपने को कांग्रेस सरकार ने अटका दिया था। जिसे अब केंद्र सरकार ने गति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed