फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें महिलाएं

अपने स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें महिलाएं

Sat, 16 Feb 2019 07:26 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 16 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें महिलाएं
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान देना चाहिए। एक महिला पर पूरे घर की जिम्मेदारी होती है। अगर महिला स्वस्थ होगी तभी स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। यह बात उपायुक्त यूनुस ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी के सभागार में आयोजित अमर उजाला के 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान कही।

कार्यक्रम में उपायुक्त यूनुस ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि जिला कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र आर्य विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इसके चलते सैकड़ों महिलाओं को जागरूक किया गया। उपायुक्त ने कहा कि महीने में तीन-चार जरूरतमंद महिलाओं के घर द्वार पहुंचकर प्रशासन उन्हें मदद प्रदान करेगा। दुनिया की आधी आबादी की समाज के विकास में अहम भूमिका है। वे सशक्त होकर आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र आर्य ने कहा कि महिलाएं घर में पकाए हुए आहार का ही अधिक सेवन करें। प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें। किसी तरह का तनाव न ले। कहा कि अगर कहीं 18 से कम उम्र की किशोरी या किशोर के यौन शोषण की शिकायत है तो इसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को दें। उन्होंने विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। स्वास्थ्य विभाग में सूचना एवं जन शिक्षा अधिकारी ऊषा शर्मा ने हाथ धोने के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इससे पहले देवकला मंच करसोग ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर नाटक मंचन किया। इसमें दल प्रभारी हेमचंद हरनोट, धनी राम वर्मा, महेंद्र कुमार, रेवा दास, रूप लाल, दिनेश, विमला वर्मा, शांता देवी, गीता ने शानदार अभिनय से बेटी बचाओ का संदेश दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी कुल्लू जयवंती ठाकुर, महिला समाज एवं शिक्षा आयोजक महिमा शर्मा, डीसीपीयू डॉ. कृष्णा, आईसीडीएस सुपरवाइजर डॉ. समिता शर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन रविंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed