फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आदेश के बाद भी नहीं पहुंचे डॉक्टर

आदेश के बाद भी नहीं पहुंचे डॉक्टर

Sat, 01 Sep 2018 09:16 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
आदेश के बाद भी नहीं पहुंचे डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। प्रदेश सरकार की ओर से नियुक्त डॉक्टरों की बंजार अस्पताल राह देख रहा है। अस्पताल के लिए सरकार ने दो डॉक्टरों के आदेश किए थे। इसके अलावा एक डॉक्टर सैंज व एक डॉक्टर पीएचसी गुशैणी भेजे गए थे। आदेश के बावजूद इन डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संस्थानों में ज्वाइन नहीं किया है।

एक महिला डॉक्टर ने अस्पताल में ज्वाइन करने की बजाय अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक अन्य डॉक्टर ने नगवाईं स्थित अस्पताल में अपनी एडजेसमेंट करवा दी है। बंजार के लोगों के हाथ एक बार फिर से निराशा ही लगी है। डॉक्टर न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंजार अस्पताल एकमात्र डेपुटेशन पर भेजे गए डॉक्टर के सहारे चल रहा है। लगभग 90 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले सिविल अस्पताल बंजार में पिछले कई महीनों पहले से डॉक्टरों के अधिकतर पद खाली चल रहे हैं। अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया जा रहा है। मरीज को मजबूरी में 50 किलोमीटर दूर जाकर उपचार करवाना पड़ रहा है। कई बार मरीज आधे रास्ते में ही दम तोड़ देता है। घाटीवासी राकेश कुमार, मोहन लाल, राजगीर, रेवत राम औैर मोनू ने कहा कि बिना डॉक्टरों के लोगों को मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द डॉक्टरों को अस्पताल में ज्वाइनिंग के आदेश जारी करें। उधर, बीएमओ डॉ. रमेश लाल ने बताया कि जिन डॉक्टरों के आदेश हुए हैं, उन्होंने अभी तक पदभार नहीं संभाला है। एक डॉक्टर ने अपने पद से रिजाइन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed