फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू जिला से मांगा लोकसभा का टिकट

कुल्लू जिला से मांगा लोकसभा का टिकट

Wed, 11 Jul 2018 10:11 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू जिला से मांगा लोकसभा का टिकट
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। वर्ष 2019 को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने हुंकार भर दी है। जिला मुख्यालय ढालपुर में बुधवार को कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने लोकसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान किया है।
कुल्लू कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए जिला से लोकसभा का टिकट देने की मांग रखी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीएस ठाकुर को लोकसभा का टिकट देने की पैरवी की और कार्यकर्ताओं को भी उनको पूरा साथ मिला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स दिए। स्थानीय नेताओं की ओर से उठाए सवाल पर कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी बात को सुना जाएगा और हाईकमान तक पहुंचाने की बात कही। सह प्रभारी गुरकीरत सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस का गांव व बूथ मजबूत होगा तो कोई नेता व पार्टी उनको हरा नहीं सकेंगे। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत मायने रखता है। जयराम सरकार को छह माह का समय दिया था, जो अब पूरा हो गया है। कांग्रेस अब इसका मूल्यांकन कर सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए और कहा कि पहले 2019 और इसके बाद 2022 को चुनाव जीतना है। इससे पहले सदर कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज विधायक बने हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के चुनावों को बंद करना चाहिए और कांग्रेस पार्टी का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस को भी भाजपा की ओर से बनाए पन्ना प्रमुख की तर्ज पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


सत्ता में होने पर नहीं होती पूछ : बीएस
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ठाकुर ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में होती है तो कार्यकर्ताओं की कोई पूछताछ नहीं होती है और जब विपक्ष में हो तो कार्यकर्ताओं को ढूंढा जाता है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि पार्टी में महिलाओं को उचित स्थान दिया जाना चाहिए। इस दौरान भुवनेश्वर गौड़, धर्मवीर धामी, हरि सिंह शर्मा, आदित्य विक्रम सिंह, राम सिंह मियां भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed