फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मंगलवार को रोहतांग बंद से जाम हुआ मनाली का ट्रैफिक

मंगलवार को रोहतांग बंद से जाम हुआ मनाली का ट्रैफिक

Tue, 22 May 2018 09:32 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को रोहतांग बंद से जाम हुआ मनाली का ट्रैफिक
मंगलवार को रोहतांग बंद से
विज्ञापन

जाम हुआ मनाली का ट्रैफिक
जाम खोलने को पुलिस का साथ देने सड़क पर उतरे सेना के जवान
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों पर्यटन सीजन यौवन पर है। वहीं मंगलवार को रोहतांग दर्रा पर्यटकों के सैर सपाटे के लिए बंद होने से मनाली का ट्रैफिक जाम हो गया है। रोहतांग बंद के कारण पर्यटक मनाली में ही सैर सपाटा करते हैं। जिससे जाम की स्थित और भी विकट बन जाती है।
मंगलवार को मनाली के आसपास करीब चार किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। जिससे खोलने में पुलिस की खूब पसीना बहाना पड़ा। इस दौरान यातायात को बहाल रखने के लिए पुलिस की मदद के लिए सेना के जवान भी सड़क पर उतर आए। मनाली के ढुंगरी के साथ कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे-21 तथा मनाली-कुल्लू वामतट पर सुबह से शाम तक लंबा जाम लगा रहा। जिससे न केवल स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बल्कि पर्यटकों को भी घंटों तक वाहनों में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली के पर्यटन कारोबार में गति पकड़ ली है। सैलानियों की भारी भीड़ से मनाली में रोज जाम लग रहा है तो वहीं मंगलवार को रोहतांग बंद होने से समस्या और भी विकट हो जाती है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने कहा कि पर्यटन सीजन में मनाली के ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed