{"_id":"5ae1d72d4f1c1b360b8b6b93","slug":"181524750125-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग को इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाएंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग को इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाएंगे मुख्यमंत्री
Updated Thu, 26 Apr 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग के लिए शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का कुल्लू का तीन दिवसीय दौरा कल से
बजौरा से लेकर मनाली तक करेंगे करोड़ों के उद्घाटन-शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 से 30 अप्रैल तक कुल्लू जिला के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 28 अप्रैल को जयराम ठाकुर सुबह 11 बजे कुल्लू जिला के प्रवेश द्वार बजौरा के निकट हाट के मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वह शाढ़ाबाई में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन तथा रेरी मशगां उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे।
दोपहर बाद करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री शमशी में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के सेंटर का शिलान्यास करने के पश्चात उठाऊ सिंचाई योजना पिरडी का भी शिलान्यास करेंगे। करीब तीन बजे मुख्यमंत्री कुल्लू पहुंचेंगे और सर्वप्रथम लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र परिसर में पार्किंग का लोकार्पण करेंगे। बाद में क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में 100 बिस्तरों के मातृ-शिशु ब्लॉक के शिलान्यास के साथ-साथ जयराम ठाकुर स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों को लांच करेंगे तथा इसके बाद रथ मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम करीब पांच बजे मुख्यमंत्री लगघाटी का रुख कर गांव रोपड़ी में भी वह उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। शाम साढ़े सात बजे वह लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में पीपल जातर मेले का शुभारंभ करेंगे। अगले दिन 29 अप्रैल को भी मुख्यमंत्री दिन भर कई योजनाओं के शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। सर्वप्रथम वह सुबह दस बजे बंदरोल में उठाऊ सिंचाई योजना बंदरोल, जिंदौड़, बबेली और सारी का नींव पत्थर रखेंगे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायसन के भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद साढ़े ग्यारह बजे मुख्यमंत्री कटराईं में 40वीं जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। साढ़े बारह बजे मुख्यमंत्री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल के भवन की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बरान सड़क के कार्य के शुभारंभ के बाद जयराम ठाकुर आलू ग्राउंड के निकट ग्रीन टैक्स बैरियर के सौंदर्यीकरण कार्य तथा रांगड़ी में पारशा शलीण सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। साढ़े तीन बजे के बाद वह मनाली में नए बस स्टैंड, थाना भवन और ओल्ड मनाली में नेचर पार्क की आधारशिला रखेंगे। दौरे के अंतिम दिन 30 अप्रैल को सीएम सुबह नौ बजे मनाली माल रोड के सौंदर्यीकरण कार्य के शिलान्यास के साथ-साथ रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन तथा रोहतांग परमिट ऐप की लांचिंग के अलावा मुख्यमंत्री मनुरंगशाला में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री मनाली के सासे हेलीपैड से कांगड़ा रवाना हो जाएंगे।