{"_id":"5a8061a34f1c1b4f588b805a","slug":"181518363043-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-परिचालक महासंघ के अध्यक्ष चुने गए मस्तराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक-परिचालक महासंघ के अध्यक्ष चुने गए मस्तराम
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू।
विज्ञापन
राजकीय-अर्द्धधराजकीय चालक-परिचालक महासंघ की कुल्लू सदर इकाई के चुनाव रविवार को लोक निर्माण विभाग के वृत्त कार्यालय में हुए। महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम लाल कौंडल के नेतृत्व में चुनाव हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष तुले राम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महासंघ के महासचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि कुल्लू सदर इकाई के सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्व सम्मति से किया गया। उन्होंने बताया कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के चालक मस्त राम को अध्यक्ष, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के प्रीतम सिंह को महासचिव, लोक निर्माण विभाग की मेकेनिकल विंग के राजेश कुमार कोषाध्यक्ष, नगर परिषद के अमर चंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग के लाल सिंह और लोक निर्माण विभाग के दुर्गा दत्त उपाध्यक्ष चुने गए। लोक निर्माण विभाग के ही सोहन लाल मुख्य सलाहकार बनाए गए। चुनाव के बाद महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने लगघाटी के गांव सुम्मा में पौधरोपण भी किया। जिला अध्यक्ष तुले राम ने बताया कि इस दौरान वन विभाग की वनरक्षक बॉबी ठाकुर के नेतृत्व में जिलेभर के चालकों-परिचालकों ने देवदार व बान के पौधे रोपे। कहा कि महासंघ भविष्य में भी इस तरह के पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
000