फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब अंधेरे में रातें नहीं गुजारेंगे शाक्टी, मरोड़ और शुगाड़ के ग्रामीण

अब अंधेरे में रातें नहीं गुजारेंगे शाक्टी, मरोड़ और शुगाड़ के ग्रामीण

Mon, 29 Jan 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
अब अंधेरे में रातें नहीं गुजारेंगे शाक्टी, मरोड़ और शुगाड़ के ग्रामीण
न्यूली (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के दुर्गम गांव शाक्टी, मरोड़ और शुगाड़ के लोगों को अब अंधेरे में रातें नहीं गुजारनी पड़ेगी। बिजली, सड़क आदि सुविधाओं से महरूम इन गांवों को अब सोलर लाइट से रोशन करने की तैयारी है। इसके बाद तीनों गांव सोलर लाइट से जगमगाएंगे। यहां के विद्यार्थियों को भी अब अंधेरे में पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

इन गांवों को आज तक बिजली नसीब नहीं हो पाई है। गांवों के लिए बिजली की लाइन भी नहीं बिछ पाई है। यहां के ग्रामीण मिट्टी तेल के दीये के सहारे रातें काटने को मजबूर हैं। कई बार सरकार और प्रशासन से आग्रह करने पर इनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। ऐसे में अब यहां के ग्रामीण भी बिजली आने की उम्मीद छोड़ चुके हैं। लेकिन सोलर लाइट की सुविधा मिलने से ग्रामीणों में उम्मीद की किरण नजर आने लगी है।
विज्ञापन

बंजार के विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर इन गांवों को सोलर लाइट की सुविधा प्रदान करने को कहा है। गौर रहे कि न्यूली से मरोड़ के ग्रामीणों को 32 किलोमीटर सफर तय कर पीठ पर राशन उठाकर पहुंचाना पड़ता है। इसके अलावा गांव में जब कोई बीमार होता है तो उसे उपचार के लिए सैंज पहुंचाना पड़ता है। कई बार तो मरीज आधे रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गाड़ापारली के प्रधान भाग चंद ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का सालों से हल नहीं हो सका है।
उधर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि शाक्टी, मरोड़ और शुगाड़ गांवों की समस्या प्राथमिकता के आधार पर हल की जाएगी। उक्त गांवों में लोगों को सोलर लाइट की सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे बच्चों को अंधेरे में पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed