{"_id":"5a65e7914f1c1b6e268b5a80","slug":"181516627857-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवे दिन भी नहीं आई भुंतर-दिल्ली की फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवे दिन भी नहीं आई भुंतर-दिल्ली की फ्लाइट
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
aeroplane
- फोटो : amarujala
कुल्लू। 18 जनवरी से उड़ानों के ठप होने करीब सैकड़ों पर्यटकों व सवारियों को परेशान होना पड़ रहा है। एयर इंडिया के पायलट के नहीं होने से सोमवार को प्रस्तावित उड़ान भी नहीं हो सकी हैं। जिससे सवारियों को भुंतर हवाई अड्डे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि 18 से 21 जनवरी तक भुंतर-दिल्ली की उड़ान अधिकारिक तौर पर बंद थी और 22 जनवरी को उड़ान शुरू होने की संभावना थी। मगर फ्लाइट नहीं आई और उड़ान को लेकर भुंतर पहुंची करीब तीन दर्जन सवारियों को घंटों के इंतजार के बाद निराश होकर लौटना पड़ा। सवारियां नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक जहाज के लिए रुकी रही। वहीं, भयंकर सूखे से धड़ाम हुए कुल्लू-मनाली के पर्यटन को हवाई सेवा के ठप होने से बैकफुट पर आ गया है।
होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि उड़ानें नहीं होने से पर्यटन के लिए अच्छी खबर नहीं है। पांच दिनों से बंद चल रही उड़ानों के पर्यटन व्यवसायियों में मायूसी है। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि सोमवार को भी एयर इंडिया की उड़ान नहीं हो सकी है। एयर इंडिया के प्रभारी दिनेश भारद्वाज ने कहा कि पांच दिनों से फ्लाइट नहीं आ रही है। इसको लेकर देर शाम को दिल्ली में एक बैठक रखी गई है।