{"_id":"5a64c12e4f1c1b77268b587e","slug":"181516552494-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आनी दौरे पर टिकीं लोगों की नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आनी दौरे पर टिकीं लोगों की नजरें
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur
कुल्लू। कुल्लू के बाह्य सराज आनी में मनाए जा रहे पूर्ण राज्यत्व दिवस पर बाह्य सराज के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। सूबे में सरकार बनने के बाद यह पहला सरकारी कार्यक्रम है। ऐसे में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आनी आने से घाटी के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
लोगों को आनी अस्पताल को अपग्रेड करने, जलोड़ी टनल और औट-बंजार-सैंज नेशनल हाईवे-305 को विकसित करने तथा आनी में बस डिपो खोलने की आस है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गृह क्षेत्र को जोड़ने वाली बालू-मिहाच सड़क के निर्माण पर रघुपुर घाटी के लोगों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
घाटीवासियों को मुख्यमंत्री के आनी दौरे से बालू-मिहाच सड़क के साथ छतरी-राणाबाग-नगान को प्रस्तावित नेशनल हाईवे बनाने की भी उम्मीद है। घाटीवासी हीरा लाल, कमल ठाकुर, गोविंद सिंह, ध्यान सिंह ठाकुर, फौजी लाल शर्मा, धर्म सिंह तथा बालक राम ने कहा कि जय राम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने से पूरी रघुपुर घाटी मेें उत्साह है। 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर आनी आ रहे मुख्यमंत्री से लोग गदगद हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घाटी के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। उधर, साथ लगते मंडी जिले के सराज विधानसभा ओर करसोग विधानसभा के साथ बंजार विधानसभा और पूरे कुल्लू जिला के लोगों की नजरें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे पर टिकी हैं।