{"_id":"5a61e4fb4f1c1b91268b52fa","slug":"181516365051-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों का नियमित निरीक्षण करें अधिकारी: अक्षय सूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों का नियमित निरीक्षण करें अधिकारी: अक्षय सूद
Updated Fri, 19 Jan 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
दुकानों का नियमित निरीक्षण करें अधिकारी: अक्षय सूद
खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के अधिकारों का रखें ध्यान
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने की खाद्य वितरण योजनाओं की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एडीएम अक्षय सूद ने शुक्रवार को खाद्य वितरण से संबंधित जिला स्तरीय सतर्कता समिति और जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की अलग-अलग बैठकों की अध्यक्षता करके खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों से संबंधित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा राशन की दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें।
पंचायत, नगर निकाय और ब्लॉक स्तर पर गठित सतर्कता समितियां भी सक्रियता दिखाएं और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करें। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कुल्लू जिला में 2,34,926 उपभोक्ताओं के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ग्राम सभाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं का चयन कर लिया गया है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में अभी 5213 उपभोक्ताओं का चयन किया जाना शेष है। शहरी क्षेत्रों में पात्र उपभोक्ता न मिलने की स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों से और उपभोक्ताओं का चयन करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। जिला के कुल 1,12,000 राशनकार्ड धारकों में से 1,06,000 को डिजिटल राशन कार्ड दे दिए गए हैं। अन्य उपभोक्ताओं को भी जल्द ही डिजिटल राशनकार्ड मिल जाएंगे। जिला में उचित मूल्य की कुल 442 दुकानों में से 441 दुकानों को पीओएस मशीनें उपलब्ध करवा दी गई हैं।
एडीएम ने निर्देश दिए कि दुकानों में रेट लिस्ट न लगाने वाले व्यापारियों और जमाखोरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में विभिन्न मदों का विस्तृत ब्योरा पेश करते हुए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम ने बताया कि गत वर्ष जुलाई से नवंबर तक जिला में कुल 1032 औचक निरीक्षण किए गए। इनमें से 47 मामलों में अनियमितताएं पाई गईं और दोषियों से जुर्माना वसूला गया। बैठक में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी डॉ. जीसी बैंस, नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केआर शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. रमेश गुलेरिया मौजूद रहे।