फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पुरातन कुल्लू में हौरन नृत्य से जुटाई जाती थी आर्थिक सहायता

पुरातन कुल्लू में हौरन नृत्य से जुटाई जाती थी आर्थिक सहायता

Wed, 03 Jan 2018 10:01 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
पुरातन कुल्लू में हौरन नृत्य से जुटाई जाती थी आर्थिक सहायता
पुरातन कुल्लू में हौरन नृत्य से जुटाई जाती थी आर्थिक सहायता
विज्ञापन

मनोरंजन से धन एकत्रित करने के लिए पुरूष करते हैं हौरन नृत्य
अब संस्कृति को जीवंत रखने के लिए हो रहा हौरन नृत्य
मनु शर्मा
मनाली (कुल्लू)। पुरातन कुल्लू में हौरन नृत्य के माध्यम से आर्थिक सहायता जुटाई जाती रही है। धन एकत्रित करने के लिए पुरूष जगह-जगह जाकर हौरन नृत्य करते रहे हैं। लोगों का मनोरंजन करने की एवज में उनसे धन जुटाया जाता है। जिसका उपयोग मंदिर प्रतिष्ठा समेत अन्य कार्यों में किया जाता है।
पुरातन कुल्लू में विभिन्न नृत्य शैलियां हैं, लेकिन हौरन नृत्य का अपना अलग महत्व है। हौरन नृत्य में हिरण का मुखौटा पहना जाता है। जिसके साथ अन्य कलाकार भी मुखौटे पहनकर नृत्य पेश करते हैं। लोगों का मनोरंजन कर कई कार्यों के लिए धन जुटाया जाता है। हालांकि अब इस नृत्य का प्रचलन बेहद कम रहा है। मात्र केवल संस्कृति को बचाने के लिए सार्वजनिक मंचों पर ही इसे देखा जा सकता है। पिछले तीन सालों से विंटर कार्निवाल के दौरान इस नृत्य को पेश किया जा रहा है। जिसमें महिला मंडल की सदस्य विभिन्न रूप धर कर मनाली माल रोड पर पहुंच रही हैं। बाहरी राज्यों समेत हिमाचली पर्यटकों के लिए भी यह नृत्य आकर्षण का केंद्र है। इस नृत्य के लिए अलग से प्राचीन गाने भी हैं।
विज्ञापन

इधर, पर्यटक राजेंद्र, मोहन, शमशेर, रोहन, प्यारे मोहन, दलीप और अन्य ने बताया कि कुल्लू की लोक संस्कृति को देख बेहद खुशी मिली है। स्थानीय बोली के गाने तो समझ नहीं आए, लेकिन देखकर ही नृत्य बेहद आकर्षक लग रहा था। इधर, एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने बताया कि लोक संस्कृति के संवर्द्धन के लिए हरसंभव पग उठाए जा रहे हैं। भविष्य में भी इस तरह के लोक नृत्य पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed