{"_id":"5a41241f4f1c1b502b8b6919","slug":"181514218527-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोपों से मचा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोपों से मचा घमासान
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। विधानसभा चुनाव में कुल्लू और बंजार सीट हारने के बाद कांग्रेस और भाजपा की समीक्षा बैठकों में भितरघात के आरोपों से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की ओर से अपने ही लोगों पर पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोपों के बाद घमासान मच गया है।
कुल्लू सदर से भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह ने हार के लिए अपनी ही पार्टी के लोगों को जिम्मेवार ठहराया है। महेश्वर सिंह ने कहा कि मंत्री पद पाने की चाहत रखने वाले कई लोगों ने मुझे हराने के लिए पार्टी विरोधी कार्य किए। इसके अलावा टिकट न मिलने पर कई लोगों ने पार्टी विरोधी कार्य किए। जिसके कारण उन्हें कुल्लू सीट गंवानी पड़ी। इधर बंजार ब्लॉक कांग्रेस ने भितरघात करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बंजार ब्लॉक कांग्रेस की लारजी में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं पर भितरघात करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि बंजार में कुछ लोगों पार्टी में रहते भी भाजपा को समर्थन देते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया। कार्यकर्ताओं को पार्टी दसे निष्कासित करने को लेकर भी आवाज बुलंद की गई। पार्टी हाईकमान से भितरघात करने वाले इन नेताओं पर जल्द कार्रवाई करने की मांग भी की है। बताया जा रहा है संगठन इसकी एक रिपोर्ट बनाकर हाईकमान को सौंपेंगे। जिसके बाद पार्टी विरोधी कार्य करने वालों पर गाज भी गिर सकती है। भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि अभी इस तरह का मामला सामने नहीं आया है। मामला ध्यान में आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।