{"_id":"5a3520434f1c1ba7668ba741","slug":"181513431107-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय क्षेत्रों को आज से शुरू होंगी उड़ाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय क्षेत्रों को आज से शुरू होंगी उड़ाने
Updated Sat, 16 Dec 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
aeroplane
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल सरकार ने बर्फ में कैद जनजातीय लोगों को बड़ी राहत देते हुए नियमित हेलीकॉप्टर सेवा को हरी झंडी दे दी है। जनजातीय इलाकों के लिए सीजन की यह पहली उड़ान होगी। हेलीकॉप्टर सेवा के लिए सीट बुकिंग की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी। अब उड़ान से लाहौल घाटी के लोग कुल्लू घाटी पहुंच सकते हैं।
रविवार को पहली उड़ान भुंतर एयरपोर्ट से स्तींगरी (डाइट हेलीपैड) के बीच भरी जाएगी। वहीं दूसरी उड़ान भुंतर से उदयपुर तथा तीसरी उड़ान भुंतर से तांदी डाइट अैर स्तींगरी हेलीपैड के बीच होगी। हर उड़ान से बीस-बीस यात्रियों को रोहतांग दर्रा आरपार किया जाएगा। मतगणना से ठीक एक दिन पहले हो रही इन उड़ानों से करीब 60 लोगों के कुल्लू पहुंचने का अनुमान है। बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा बंद होने से कुल्लू-मनाली में फंसे कर्मचारी और आम लोग घाटी पहुंच सकेंगे। कुल्लू में तैनात उड़ान प्रभारी शेर लाल ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि जीएडी से उड़ानों की सूची जारी हो गई है। तीनों उड़ानें मौसम के मिजाज पर निर्भर होंगी। उधर, डीसी लाहौल-स्पीति देवा सिंह नेगी ने कहा कि उड़ानों में सबसे पहले मरीजों व अन्य जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।