फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   युवा तय करेंगे चुनाव प्रत्याशियों का भविष्य

युवा तय करेंगे चुनाव प्रत्याशियों का भविष्य

Mon, 16 Oct 2017 06:25 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
युवा तय करेंगे चुनाव प्रत्याशियों का भविष्य
कुल्लू में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगाई गई मशीनों का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : amarujala
कुल्लू। विधानसभा चुनावों में जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में युवा मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी। युवा मतदाता ही चुनाव प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। जिला कुल्लू में 2 लाख 87 हजार 37 मतदाता हैं। जिनमें महिलाओं की संख्या एक लाख 39 हजार हैं।
विज्ञापन

जिला में कुल मतदाताओं की संख्या में 18 से 39 साल तक मतदाता 43 फीसदी है। जो किसी भी प्रत्याशी के जीत और हार को आंकड़े को बदल सकते हैं। 18 से 19 साल तक युवा मतदाता जिला की कुल्लू, बंजार, मनाली और आनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 6458 है। 20 से 29 साल तक के युवा मतदाता जिला में 65333 है। 18 से 29 वर्ष के कुल मतदाता 71791 हैं। इसमें अगर 30 से 39 साल तक युवा वर्ग को भी शामिल किया जाता है तो यह आंकड़ा एक लाख, 38 हजार 240 है। जो निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं की संख्या के बराबर पहुंच जाता है। ऐसे में विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों का फोकस भी युवा मतदाताओं पर रहेगा। युवा मतदाताओं को रिझाने के लिए चुनाव प्रत्याशियों द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं पर फोकस किया जा रहा है। युवा वर्ग में भी विधानसभा चुनावों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त युनूस ने कहा कि चुनावों में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाए गए हैं। इसके अलावा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि चुनाव में अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed