फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   केलांग-उदयपुर के बीच आज से दौड़ेगी बस

केलांग-उदयपुर के बीच आज से दौड़ेगी बस

Sun, 07 Apr 2019 10:04 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
केलांग-उदयपुर के बीच आज से दौड़ेगी बस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की मुख्य सड़क पर आठ अप्रैल से एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होगी। एचआरटीसी केलांग ने रविवार को केलांग-उदयपुर के बीच बस का सफल ट्रायल किया है। इसके बाद सोमवार से निगम की बस को चलाने का निर्णय लिया है।

नायब तहसीलदार उदयपुर दौलत राम ठाकुर की अगुवाई में रविवार को एचआरटीसी के अधिकारियों के साथ केलांग-उदयपुर के बीच बस का ट्रायल किया गया है, जो पूरी तरह सफल रहा है। उनके साथ केलांग बस अड्डा प्रभारी सोहन लाल यामा भी मौजूद रहे। घाटी में हुई रिकॉर्ड बर्फबारी के बाद पांच जनवरी से पूरी लाहौल घाटी के अंदर बस सेवा बंद पड़ी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब बीआरओ ने घाटी की मुख्य सड़क केलांग-उदयपुर तथा केलांग-दारचा की सड़कों से बर्फ हटाकर बहाल कर दिया है और लोग टैक्सियों में भारी भरकम किराया देने को मजबूर थे। अब एचआरटीसी ने बस सेवा को शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। लाहौल-स्पीति जिप अध्यक्ष रमेश रूवालवा, नालडा पंचायत के प्रधान सरोज ठाकुर तथा वारपा के प्रधान सतपाल ने बस ट्रायल सफल होने पर खुशी जताई। कहा कि लोग अब बस में सफर कर सकेंगे। बस अड्डा प्रभारी सोहन लाल यामा ने कहा कि बस ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है। केलांग-उदयुपर के बीच सोमवार से बस सेवा आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि सुबह केे समय केलांग से निगम की बस उदयपुर के लिए 7.30 बजे रवाना होगी और उदयपुर से भी एक बस इसी समय केलांग जाएगी। दोपहर बाद तीन बजे दोनों बसें केलांग-उदयपुर के बीच दौड़ेंगी। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी केलांग-दारचा रूट पर भी बस का ट्रायल जल्द शुरू करेगा। सफल होने पर जल्द ही बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed