फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जनजातीय क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में न लकड़ी, न ही हीटर

जनजातीय क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में न लकड़ी, न ही हीटर

Tue, 23 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में न लकड़ी, न ही हीटर
आंगनबाड़ी केंद्रों में इस बार भी ठंड से कांपेंगे नौनिहाल
विज्ञापन

हीटर और लकड़ी की व्यवस्था को लेकर विभाग ने नहीं उठाए कदम
हजारों बच्चे माइनस डिग्री तापमान में पहुंचते हैं केंद्रों में
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। इस सर्दी में फिर जनजातीय क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में हजारों नौनिहालों को ठिठुरना पड़ेगा। जनजातीय क्षेत्रों में तैनात आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता अपने स्तर पर लकड़ी का जुगाड़ करती हैं। जनजातीय क्षेत्रों में लकड़ी और हीटर की व्यवस्था को लेकर अभी कोई पहल नहीं की जा रही है। लाहौल-स्पीति, पांगी, और किन्नौर और भरमौर में कुल 568 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जहां हजारों नौनिहाल आते हैं। सर्दी के दिनों में बच्चों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

अभिभावकों का कहना है कि यदि इस बार बच्चों के लिए हीटर और लकड़ियों की व्यवस्था नहीं की जाती है तो बच्चों को केंद्र नहीं भेजेंगे। पांगी घाटी से राम कुमार, श्याम लाल, राकेश ठाकुर, लाहौल-स्पीति से मनोज कुमार, सुरेंद्र, किन्नौर से टशी नेगी, तोवदन और मनीष नेगी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां दूसरे जिलों से अलग है। यहां भारी बर्फ पड़ती है। डीपीईओ किन्नौर अर्जुन नेगी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में लकड़ी, हीटर की व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों से बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed