{"_id":"5bb76a41867a55125927840f","slug":"171538746945-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा के लिए 22 पार्किंग स्थल चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा के लिए 22 पार्किंग स्थल चयनित
Updated Fri, 05 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए पुलिस विभाग ने भी तैयारी कर ली है। लाखों लोगों की भागीदारी वाले दशहरा उत्सव में लोगों को कोई समस्या न आए इसके लिए जिले में 22 पार्किंग जगहों को चिन्हित किया गया है। इसमें करीब 1500 छोटे-वाहनों को खड़ा करने की क्षमता होगी। सुरक्षा को और कड़ा करते हुए इस साल 2200 जवानों की तैनाती की जाएगी।
पुलिस के 1700 और होमगार्ड के 500 जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पुलिस कमांडो की दो टीमों को तैनात किया जाएगा। टीम में महिला और पुरुष जवान शामिल होंगे। से दशहरा में वीआईपी की सुरक्षा व रात के समय पेट्रोलिंग करेगी। पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग को भी बढ़ा दिया है। इसमें नौ गाड़ियों और 10 मोटरसाइकिल को शामिल किया गया है। ये लेफ्ट बैंक के अलावा कुल्लू-रामशिला, सेउबाग और भुंतर क्षेत्र में गश्त करेगी। दशहरा में चरस व अन्य माफिया तथा हुड़दंगियों की धर पकड़ के लिए छह जगहों पर नाके लगाए जाएंगे। इसमें हाथीथान, भुंतर, बजौरा, गड़सा, गेमनपुल तथा कटौला रोड शामिल हैं। मेले में आए लोगों की शिकायतों व सुझाव के लिए कमान ऑफिस एसपी पुलिस के बाहर लगाया जाएगा।
वामतट होकर गुजरेंगी लंबी दूरी की बसें
लगवैली की ओर जाने वाली बसों के लिए भुट्टी चौक से करीब 400 मीटर आगे एक पार्किंग तलाशी गई है। लंबी दूूरी की बसें भी शहर के बजाय वामतट होकर गुजरेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से मेला स्थल पर दो वॉच टावर और बजौरा से रामशिला तक सीसीटीवी कैमरों के साथ चार ड्रोन से नजर रखी जाएगी। इसमें तीन ड्रोन से ट्रैफिक व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन कलाकेंद्र व मेला स्थलों पर नजर रखेगा। एसपी कुल्ली शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस की ओर से तीन जेसीबी और तीन क्रेन को तैनात किया जाएगा। इस दौरान दशहरा में किसी भी मालवाहक वाहनों की एंट्री सुबह सात बजे लेकर रात 11 बजे तक नहीं होगी। भुंतर से लेकर कुल्लू तक सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
दशहरा में यहां पार्क कर सकेंगे वाहन
कुल्लू। वन विभाग मैदान नियर ओएलएस, मोनाल कैफे, कॉलेज मैदान, सब्जी मंडी अखाड़ा बाजार, अखाड़ा बाजार के टापू ब्रिज, विपाशा मार्किट ब्यास मोड़, सरवरी बैक साइड मार्किट, डीएवी स्कूल मौहल, ओल्ड बस स्टैंड, अखाड़ा बाजार कुल्लू, कैंब्रिज स्कूल मौहल के पास, पेट्रोल पंप गांधीनगर, पर्यटन विभाग के सरवरी होटल के पास, मिनी सचिवालय, पिरड़ी स्थित राफ्टिंग साइट में पार्किंग रहेगी। साथ ही कैलाश थियेटर, वामतट के नियर कुल्लू वैली शॉल शोरूम, वामतट स्थित शनि मंदिर के पास, रामशिला के शांगरी बाग, सरवरी स्थित महिला थाना के पास, पुलिस लाइन कुल्लू, लगवैली और कलाकेंद्र स्थित पार्किंग स्थलों में दशहरा के दौरान पार्किंग की व्यवसथा की गई है।