फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बाढ़ से जिले में 200 करोड़ का नुकसान

बाढ़ से जिले में 200 करोड़ का नुकसान

Wed, 26 Sep 2018 07:08 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से जिले में 200 करोड़ का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। वन, परिवहन एवं युवा सेवाएं मंत्री गोविंद ठाकुर ने बुधवार को बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद सभी विभागों के साथ बैठक का आयोजन किया। उन्होंने सभी विभागों को प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि अभी तक बाढ़ के कारण जिला कुल्लू में करीब 200 करोड़ से अधिक संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। लोक निर्माण विभाग के अलावा आईपीएच का भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने दावा किया है कि विभाग ने अधिकांश इलाकों में पानी आपूर्ति बहाल कर दी है। कहा कि बिजली बोर्ड को भी दो करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इलाके में सभी चीजें सामान्य करने के लिए विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि मुश्किल समय में सभी का सहयोग की उम्मीद है। लाहौल-स्पीति में फंसे लोगों को रेस्कयू करने के लिए ऑपरेशन चला हुआ है। जल्द सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा पर प्रदेश सरकार ने बेहतर कार्य किया। उन्होंने प्रशासन के आपसी समन्वय के साथ किए कार्य की भी सराहना की। कहा कि आपदा की घड़ी में शासन व प्रशासन ने बेहतरीन तरीके से काम करते हुए त्वरित राहत पहुंचाई है। जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई का प्रयास प्रदेश सरकार कर रही है। साथ ही केंद्र से भी सहायता की मांग की जाएगी। बताया कि आपदा की इस घड़ी में वह भी प्रभावित स्थलों का दौरा कर जायजा ले रहे हैं। उन्होंने प्रभावितों की हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed