{"_id":"5b9267d7867a557fe44689ad","slug":"171536321495-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में 400 रुपये तक गिरे सेब के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते में 400 रुपये तक गिरे सेब के दाम
Updated Fri, 07 Sep 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ल्लू। सेब के कम उत्पादन के बावजूद बागवानों को सेब का उम्दा भाव नहीं मिल रहा है। स्थानीय मंडियों में दिन प्रतिदिन सेब के दामों में गिरावट आ रही है। पिछले हफ्ते लोकल मंडियों में सेब का बॉक्स 1600 रुपये में बिक रहा था, जबकि शुक्रवार को घटकर 1200 रुपये में बिका है। क्रेट में बिकने में वाले सेब के दामों में भी भारी गिरावट आई है। अगस्त माह में 55 से 60 रुपये प्रति किलो सेब बिका, जो अब 45 रुपये किलो बिक रहा है।
कुल्लू की बंदरोल, खेगसू, भुंतर व पतलीकूहल सब्जी मंडी में सेब के बॉक्स के साथ क्रेट में खुले बिकने वाले सेब के रेट में रोजाना कमी आ रही है। घाटी के 70 हजार परिवारों की आर्थिक को सुदृढ़ करने वाली सेब फसल के दाम एकाएक गिरने से बागवान परेशान हैं। पहले से ही सेब के कम उत्पादन से बागवान मुश्किल में हैं। बागवान तिलक राज, रमेश ठाकुर, दुनी चंद, अमर सिंह, जगदीश, केहर सिंह, लीला प्रसाद, योग राज, किशन ठाकुर, निका राम, उगम राम तथा मोहर सिंह ने कहा कि सेब के दामों में भारी गिरावट आई है। ए ग्रेड का सेब 1200 रुपये, बी और सी ग्रेड 800 से पांच 500 रुपये प्रति बॉक्स बिक रहा है। उन्होंने कहा कि घाटी में सेब सीजन आधे से ज्यादा सिमट गया है। पिछले दिनों बंदरोल व खेगसू मंडी में 1600 रुपये प्रति सेब पेटी बिकी है। कुल्लू जिला की लोकल सब्जी मंडियों में 820433 सेब बॉक्स पहुंचे हैं। इसमें खेगसू सब्जी मंडी में सबसे अधिक 351716 बॉक्स, बंदरोल में 178305, पतलीकूहल में 171495, भुंतर में 93117, चौरी बिहाल में 6935, बंजार में 17655 तथा कुल्लू की सब्जी मंडी में 1210 सेब बॉक्स पहुंचे हैं।
बॉक्स के साथ क्रेट में बिकने वाले सेब के दामों में कमी आ रही है। सेब बाक्ॅस शुक्रवार को 1200 और खुले में 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका है।
-सुशील गुलेरिया,
सचिव, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति