{"_id":"5b8962c642c792466d283254","slug":"171535730374-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में 50 फीसदी सेब सीजन निपटा, रेट न मिलने से बागवान निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में 50 फीसदी सेब सीजन निपटा, रेट न मिलने से बागवान निराश
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। सेब के लिए मशहूर कुल्लू जिला में सेब सीजन पर यौवन पर है। सेब तुड़ान का कार्य इन दिनों जोरों पर है। प्रतिदिन सेब की मंडियों में हजारों पेटियां पहुंच रही हैं। सब्जी मंडियों में अब तक छह लाख 11 हजार सेब पेटियों का कारोबार हो चुका है। जबकि जिला में अब तक 50 फीसदी सेब सीजन निपट गया है। हालांकि मंडियों में सेब के बेहतर दाम न मिलने के कारण इस बार बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बागवानों में निराशा है।
घाटी के बागवान भागवत कायस्था, प्रकाश राठी, जिमी, भुवनेश्वर दत्त शर्मा, रोशन लाल ठाकुर ने कहा कि बागवान अपनी वर्षभर की मेहन्नत के बाद फसल को तैयार कर मंडियों में पहुंचाने तथा उसका उचित मूल्य लेने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन जिस तरह से स्थानीय और देश की मंडियों में सेब कम दाम मिल रहे हैं, उससे बागवानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। इस वर्ष वैसे ही सेब की फसल कम है। इसके बाद अब बागवानों में निराशा का माहौल है। कुल्लू शहर की अखाड़ा बाजार सब्जी मंडी में अब तक 940 सेब बॉक्स, भुंतर सब्जी मंडी में 71167 सेब बॉक्स, बंदरोल सब्जी मंडी में 136455, पतलीकूहल में 79055 सेब बॉक्स, चोरी बिहाल 4470, खेगसू 305251 बॉक्स, बंजार की दमोठी सब्जी मंडी में 14280 सेब बॉक्स पहुंचे हैं। जिसके तहत करोड़ों का कारोबार हुआ है। वहीं, कृषि उपज विपणन समिति कुल्लू व लाहौल स्पीति के सचिव सुशील कुमार गुलेरिया ने कहा कि लोअर बेल्ट में सेब कम ही रह गया है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों से भी सेब की शुरूआत हो गई है। उन्होंने कहा कि कई कारणों की वजह से बागवानों को सेब के उम्मीद के मुताबिक दाम नहीं मिल पाए हैं।