फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वीडियो वायरल मामले में दी चेतावनी

वीडियो वायरल मामले में दी चेतावनी

Thu, 19 Jul 2018 10:06 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
वीडियो वायरल मामले में दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू शहर में एक ऑटो में बैठे एक युवती व तीन युवाओं से पूछताछ का वायरल वीडियो मामले में पुलिस जांच पूरी हो गई है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी जारी की है। आगामी कार्रवाई के लिए मामला संबंधित विंग के उच्चाधिकारियों को भेजा है। मामले से जुड़े कर्मचारियों पर अब उनके उच्चाधिकारी ही कार्रवाई करेंगे।

जानकारी के अनुसार कुल्लू शहर में एक ऑटो में तीन युवा व एक युवती बैठे थे। उनसे धूम्रपान समेत चिट्टे को लेकर कुछ दिनों पहले पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान वीडियो भी बनाई गई। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। मीडिया के माध्यम से मामला एसपी के पास पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक शालिनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में जांच बिठाई थी। इसमें वीडियो वायरल व लीक होने का पता लगाने की कोशिश की गई। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि जांच के बाद कर्मचारियों को चेतावनी जारी कर दी है। संबंधित कर्मचारियों को लेकर आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को पत्राचार किया गया है। उन्होंने अपील की है कि कहीं भी गलत होने की सूचना या दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करें। खुद ही पुलिस की भूमिका अपनाकर वीडियो बनाकर वायरल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed