{"_id":"5ad383a74f1c1b350a8b4b07","slug":"171523811239-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए 983 करोड़ की योजना : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए 983 करोड़ की योजना : कंवर
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू।
जिला मुख्यालय ढालपुर में जिला स्तरीय 71वां हिमाचल दिवस मनाया गया। समारोह में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भव्य परेड की सलामी ली। इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड, आईटीबीपी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने भी भाग लिया। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समस्त जिलावासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी। कहा कि 70 वर्षों के अपने सफर के दौरान हिमाचल प्रदेश ने विकास के कई बड़े आयाम हासिल किए हैं। बीते दिनों कांगड़ा जिले के नूरपुर में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मारे गए स्कूली बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सभी प्रदेशवासी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए सरकार कड़े निर्देश लागू करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि मात्र सौ दिन के अपने कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास को गति प्रदान की है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुल्लू जिला को पूरे देश में सबसे स्वच्छ जिलों में शामिल किया है। इसके लिए सभी जिलावासी बधाई के पात्र हैं। जिले की 105 ग्राम पंचायतों में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन परियोजना आरंभ की गई है। हर खेत को पानी पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत कुल्लू जिला के लिए 983 करोड़ रुपये की जिला सिंचाई योजना तैयार की गई है। कुल्लू जिला में लगभग साढ़े 74 हजार किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में टीबी के टेस्ट के लिए अत्याधुनिक सीबी नॉट मशीन स्थापित की गई है। जिला स्तरीय समारोह में विधायक सुरेंद्र शौरी, सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एडीएम अक्षय सूद, धनेश्वरी ठाकुर, युव राज बोध, विजेंद्र सेन, अमित सूद, बनबारी लाल ठाकुर, अमर ठाकुर, नवल नेगी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
0000