{"_id":"5a351e5b4f1c1b6a678c214b","slug":"171513430619-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में मनाली के 491 होटलों पर कसेगा शिंकजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में मनाली के 491 होटलों पर कसेगा शिंकजा
Updated Sat, 16 Dec 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
Manali City
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में दूसरे चरण में 491 होटलों पर एनजीटी की ओर से गठित समिति शिकंजा कसेगी। इसमें मनाली के 25 कमरों से कम संख्या वाले होटलों की जांच की जाएगी। पर्यटन विभाग ने इन होटलों की सूची भी तैयार कर दी है और 20 दिसंबर के बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से गठित समिति इन होटलों, लॉज व होम स्टे की जांच शुरू करेगी।
अभी पहले चरण में मनाली के 92 होटलों की जांच जारी है और इसकी रिपोर्ट 20 दिसंबर को होने वाली समिति की बैठक में एसडीएम मनाली को सौंपा जाएगा। उधर, होटलों पर लटकी जांच की तलवार से होटलियरों में हड़कंप मच गया है। निरीक्षण में होटलों का पर्यटन विभाग में पंजीकरण के कागजात, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नक्शों की अनुमति तथा होटलों का निर्माण कहां और किसकी जमीन में हुआ है के दस्तावेजों को देखा जाएगा। एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने कहा कि पहले चरण में मनाली के 92 होटलों की जांच चल रही है। अब दूसरे चरण में 25 कमरों से कम होटलों का निरीक्षण होगा। जांच में अगर होटलों में एजनीटी के आदेशों का उल्लंघन पाया गया तो उन पर नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
पर्यटन विभाग के पास मनाली के 583 होटल, लॉज और होम स्टे पंजीकृत हैं। इसमें पहले चरण में 25 कमरों से अधिक संख्या वाले 92 होटलों की जांच शुरू कर दी है। अब दूसरे और तीसरे चरण में 25 कमरों से कम संख्या वाले होटलों की जांच की जाएगी। इसके बाद चौथे और पांचवें चरण में बिना पंजीकरण होटल, लॉज और होम स्टे पर शिकंजा कसा जाएगा।