{"_id":"59e0adcb4f1c1bee688b57ee","slug":"171507896779-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
Updated Fri, 13 Oct 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों के साथ मुख्यातिथि एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। सरस्वती पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिसे कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने काफी सराहा। इस दौरान कक्षा दो की छात्राओं ने पांव में पायल, तीसरी कक्षा की विद्यार्थियों ने डांस और मराठी लावणी नृत्य भी किया। वहीं सातवीं कक्षा के छात्र कैलाश ने लग जा गले गाना गाकर सबका मन मोह लिया। इसके अलावा छठी कक्षा के बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर बेटी के महत्व को दर्शाया। जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों ने कुल्लवी नाटी की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी है।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य चंपा नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने स्कूली बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और नशे से दूर रह कर समाज को नशामुक्त की बात कही। मुख्यातिथि ने स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने जमा दो की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शीतल ठाकुर तथा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली बबीता नेगी को भी सम्मानित किया है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सुशील कुमार, उपप्रधानाचार्य हेमचंद, एसएमसी के प्रधान ठाकुर चंद, प्यारे लाल, जिला परिषद के सदस्य टेक चंद, शैलेंद्र शर्मा, हीरा लाल, उपप्रधान डाबे राम और अन्य लोग मौजूद रहे।