{"_id":"59df9b1c4f1c1b87698b5659","slug":"171507826460-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगाया स्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगाया स्टाल
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडलीय निर्वाचन कार्यालय बंजार में 24 बंजार विस के 39 बूथ लेवल अधिकारियों की निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने की। उन्होंने मुख्य रूप से स्वीप एवं मतदाताओं को जागरूक करने मतदान केंद्रों में आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं के बारे में दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बंजार अस्पताल के समीप मतदाताओं को जागरूक करने व इसके महत्वों की जानकारी के लिए स्टाल लगाया गया है। स्टाल के माध्यम से इवीएम वीवी पैट मशीन यानी वोटर वेरीफाइएवल प्रिंट आडिट ट्रेल यानी वीवी पीएटी व्यवस्था के तहत वोट डालने के तुरंत बाद कागज की एक पर्ची बनती है। इस पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया है उसका नाम तथा चुनाव चिन्ह उस पर छपा होता है। यह व्यवस्था इसलिए की गई है कि किसी तरह का विवाद होने पर ईवीएम में पड़े वोट के साथ पर्ची का मिलान किया जा सके। अपूर्व देवगन ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से इससे पहले भी वीवीपैट मशीनों का प्रयोग पहले हुए चुनावों में किया जा चुका है।