फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   17 roads restored in Kullu, 18 in Lahaul

Kullu News: कुल्लू में 17, लाहौल में 18 सड़कें बहाल

Thu, 05 Feb 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
17 roads restored in Kullu, 18 in Lahaul
दो सप्ताह बाद बिजली बोर्ड ने भी ट्रांसफार्मरों को किया बहाल
विज्ञापन

सोझा की तरफ से एक मात्र जेसीबी से हटाई जा रही है बर्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मौसम खुलने के बाद जिले का जनजीवन पटरी पर लाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। वीरवार को भी मौसम साफ रहा। सड़कों से बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया।

कुल्लू जिले में लोक निर्माण विभाग ने 17 सड़कों को बहाल कर दिया है। 34 सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। जिले में बिजली बोर्ड ने भी लगभग सभी ट्रांसफार्मरों को भी ठीक कर लोगों को सर्दी के मौसम में राहत प्रदान की है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल में भी लोक निर्माण विभाग ने 18 सड़कों को खोल दिया है। 109 सड़कें अभी अवरुद्ध हैं। इसके अलावा 14 दिनों से हाईवे-305 को खोलने का काम कछुआ गति से चला है। बिना किसी स्नो कटर से बंजार के सोझा की तरफ से एक मात्र जेसीबी से बर्फ को हटाया जा रहा है। इसको लेकर बाह्य सराज की 69 पंचायत के लोगों में भारी रोष है। हालांकि एनएच ने आनी की तरफ से हाईवे को फोर बाई फोर वाहनों के लिए जलोड़ी दर्रा तक खोल दिया है। इससे जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को राहत मिल रही है मगर जलोड़ी से सोझा तक लोग तीन फीट बर्फ में पैदल सफर करने को मजबूर हैं। एडीसी कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि एनएच-305 को जल्द बहाल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed