{"_id":"695fe23558bdaa58950454f7","slug":"17-disability-certificates-from-nohanda-and-tung-panchayats-come-under-suspicion-kullu-news-c-89-1-klu1002-166146-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: संदेह के घेरे में आए नोहांड़ा और तुंग पंचायतों के 17 दिव्यांगता प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: संदेह के घेरे में आए नोहांड़ा और तुंग पंचायतों के 17 दिव्यांगता प्रमाण पत्र
Thu, 08 Jan 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
आरटीआई में ली गई जानकारी के आधार पर किया दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। प्रदेश इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल काउंसिल के राज्य समन्वयक अमर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत नोहांडा और तुंग में 17 व्यक्तियों की ओर से बनाए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र संदेह के घेरे में हैं।
उन्होंने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत ली गई जानकारी में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। दोनों पंचायतों के लोगों की दिव्यांगता प्रमाण पत्रों, मेडिकल बोर्ड, पुनर्मूल्यांकन और शिकायतों से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि आरटीआई के जवाब में यह भी सामने आया कि केवल कुछ लाभार्थियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र ही अस्पताल रिकॉर्ड में उपलब्ध हैं। इनमें अधिकांश में 40 प्रतिशत दिव्यांगता दर्शाई गई है। कई अन्य लाभार्थियों के प्रमाण पत्र यूडीआईडी पोर्टल पर भी ट्रेस नहीं हो पाए, क्योंकि उनके यूडीआईडी नंबर गलत या अपूर्ण पाए गए। प्रकरण से जिला कल्याण अधिकारी कुल्लू को भी अवगत करवा दिया गया है ताकि आगे आवश्यक प्रशासनिक और वैधानिक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए। संवाद