फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सात माह पहले सील हाेटल खाेले

सात माह पहले सील हाेटल खाेले

Tue, 02 Apr 2019 09:51 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
सात माह पहले सील हाेटल खाेले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पार्वती घाटी के कसोल में बंद पांच होटलों को बहाल कर दिया है। होटलों की जांच के लिए बनाई टास्क फोर्स ने मौके पर जाकर सील किए होटलों को खोल दिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई के बाद सात महीनों तक ये होटल बंद रहे है। लेकिन अब होटल संचालकों ने अधूरे पड़े दस्तावेजों को पूरा कर दिया है। सभी होटल संचालकों ने इसकी फाइल को एसडीएम कुल्लू कार्यालय को सौंप दिया है।

बताया जा रहा कि इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर गठित टास्क फोर्स टीम ने मौके पर सभी पांच होटलों को खोल दिया है। पर्यटन सीजन के एन मौके पर होटलों के बहाल होने से होटलियरों ने खुशी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश हाईकोर्ट ने पार्वती घाटी में अवैध रूप से चल रहे होटलों, रेस्तरां और होमस्टे की भी जांच की है। इसमें कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के पास न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एनओसी थी और न ही आईपीएच, टीसीपी, जिला पर्यटन विभाग की मंजूरी मिली थी। ऐसे में प्रशासन ने कसोल, मणिकर्ण, कटागला, सुमारोपा, जरी समेत पूरी घाटी में दबिश देते हुए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों की चेकिंग कर उनकी निशानेदही की है। हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने वाले 100 से अधिक होटल, रेस्तरां और होम स्टे को सील किया गया। ऐसे में जिन लोगों की ओर से से दस्तावेजों को पूरा किया जा रहा है, उनके होटलों को खोला जा रहा है। जानकारी के अनुसार पार्वती घाटी में अभी भी 100 से ज्यादा व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद चल रहे हैं। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि कसोल में सीलबंद पांच होटलों को बहाल कर दिया है। उन लोगों ने जरूरी दस्तावेजों को पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed