{"_id":"5b1001504f1c1b986e8b5954","slug":"161527775568-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटक वाहनों से जाम होने लगा रोहतांग दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक वाहनों से जाम होने लगा रोहतांग दर्रा
Updated Thu, 31 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। रोहतांग दर्रा के लिए एनजीटी की ओर से पेट्रोल और डीजल के सीमित बारह सौ वाहन भेजने के बावजूद रोहतांग दर्रा में जाम विकराल रूप धारण कर रहा है। रोहतांग में पर्यटक वाहनों को सड़क किनारे जहां-तहां पार्क करने से जाम की स्थिति पैदा हो रही है। हालांकि, यातायात को सुचारु रखने के लिए यहां पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है लेकिन वे यातायात बहाल रखने में नाकाम साबित हो रहे हैं। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी आदि से आने वाले पर्यटक वाहनों को रोहतांग और मढ़ी में बनी पार्किंग के बजाए सड़क में ही खड़ा किया जा रहा है। इससे यहां लंबा जाम लग रहा है। पर्यटकों की एक भी गाड़ी गलत जगह पार्क करने से पूरा यातायात प्रभावित हो रहा है। लोग इसके लिए जहां पर्यटकों को जिम्मेदार मान रहे हैं, वहीं यातायात सुचारु रूप से बहाल न रखने के लिए पुलिस की भी नाकामी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस पर्यटकों को ट्रैफिक को लेकर सही तरीके से गाइड नहीं कर पा रही है। कई बार तो पुलिस के जवान नजर ही नहीं आते हैं जो जाम लगने का सबसे बड़ा कारण है। प्यारे लाल, हेम सिंह, दीपक ठाकुर, सुनील कारवा, राजेंद्र सिंह तथा जगदीश का कहना है कि मनाली से रोहतांग के बीच निगम की बसों को 51 किलोमीटर के सफर को तय करने में दस घंटे का समय लग रहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मढ़ी से रोहतांग के बीच जाम की कुछ समस्या आ रही है, जिसको जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
मनाली-रोहतांग के बीच 11 इलेक्ट्रिक बसें शुरू
कुल्लू। रोहतांग दर्रा के सैर-सपाटे को पहुंच रहे पर्यटकों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है। ऐसे में एचआरटीसी ने भी डिमांड के अनुरूप इलेक्ट्रिक बसों की संख्या को बढ़ा कर 11 कर दिया है। निगम ने 25 मई से रोहतांग के लिए 11 इलेक्ट्रिक बसों को भेजना शुरू कर दिया है जो पूरी तरह से पैक जा रही हैं। आरएम डीके नारंग ने कहा कि रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बसों को डिमांड मिलने पर चलाया जा रहा है।