{"_id":"5aca46624f1c1bcf6a8b46b6","slug":"161523205730-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलैहली में तीन मंजिला मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलैहली में तीन मंजिला मकान में लगी आग
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
कलैहली में शनिवार देर रात को भड़की आग बुझाने में जुटे फायर के कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ लगते कलैहली में एक मकान में आग लगने से तीन कमरे और एक हॉल जलकर राख हो गया। आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। लेकिन तब तक दो मंजिला मकान की पहली मंजिल आग की चपेट में आ गई थी। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे लगी आग से कलैहली में अफरा-तफरी मच गई। लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े, लेकिन देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर दिया। आग से तीन कमरों में रखा गए सामान के साथ नकदी और अन्य जरूरी कागजात भी जलकर स्वाहा हो गए। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग सुरेश कुमार निवासी कलैहली के घर में लगी है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी राम चंद और मेहर चंद ने कहा कि आग से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। जबकि, कुछ सामान को आग से बचाया गया है। इधर, डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि मकान में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।