फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   निरत राम अध्यक्ष, जमना देवी को बनाया महासचिव

निरत राम अध्यक्ष, जमना देवी को बनाया महासचिव

Sun, 17 Dec 2017 08:41 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
निरत राम अध्यक्ष, जमना देवी को बनाया महासचिव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू इंटक इकाई की बैठक रविवार को रेस्ट हॉउस बजौरा में हुई। अध्यक्षता हिमाचल पथ परिवहन के निगम के इकाई अध्यक्ष और इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उमेश शर्मा ने की। जबकि, इंटक जिलाध्यक्ष खीमी राम चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बागवानी, कृषि, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और अन्य विभागों के अंशकालीन मजदूरों और कामगारों ने हिस्सा लिया। उमेश शर्मा ने इंटक कामगारों की मांगों को सुना। उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों और कामगारों की उचित और न्यायसंगत मांगों को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। कर्मचारियों के शोषण को जड़ से खत्म करने के लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा। संस्था की मजबूती के लिए भी कार्य किया जाएगा। वहीं, कृषि और बागवानी विभाग की इंटक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष निरत राम को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर पदमा देवी, महासचिव जमना देवी और सचिव जय चंद को चुना गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश शेडो फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष हरदयाल भारती, महासचिव हरिदास संगम, जिला इंटक महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष चुनी देवी, इंटक नेत्री विमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed