फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पूर्णाहुति के साथ देवता खुडीजल की भव्य प्रतिष्ठा संपन्न

पूर्णाहुति के साथ देवता खुडीजल की भव्य प्रतिष्ठा संपन्न

Thu, 16 Nov 2017 07:51 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
पूर्णाहुति के साथ देवता खुडीजल की भव्य प्रतिष्ठा संपन्न
देवता खुडीजल की प्रतिष्ठा में पूर्णाहुति में भाग लेते हुए। - फोटो : amarujala
कुल्लू। अधिष्ठाता देवता खुडीजल के देवालय की प्रतिष्ठा देव परंपरा और भव्य पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गई है। 39 दिन तक चले इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में कुल्लू, शिमला और मंडी जिला के 33 देवी-देवताओं ने भाग लिया। मंदिर प्रतिष्ठा के अंतिम दो दिन देव समाज के लिए यादगार बन गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को अंतिम दिन करीब 25 हजार लोगों ने देवता खुडीजल की वास स्थली में आकर शीश नवाया। इस मौके पर देवालय में पूर्णाहुति में पंडितों की मजूदगी में भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह, सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक सराज जय राम ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर सहित 33 देवी देवताओं के कारदारों ने भाग लिया और मंत्रोच्चारण के साथ अग्निकुंड में पूर्णाहुति डाली। वहीं 38 दिनों तक छह गढ़ के करीब 11 हजार लोगों ने पहले ही हवन पाठ कर पुण्य कमाया है। दूर-दूर से पहुंचे हजारों लोग इस भव्य देव कारज के गवाह बने। धार्मिक अनुष्ठान की हर गतिविधि पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। दोपहर बाद सभी देवी-देवता ढोल नगाड़ों की थाप पर अपने-अपने लौट गए। देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह, कुल पुरोहित फौजी लाल शर्मा और पुजारी पूर्ण शर्मा ने कहा कि ऐतिहासिक पूज में करीब 25 हजार लोगों ने भंडारे का आनंद लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, योगेश वर्मा, दुनी चंद, एसडीओ एसआर आजाद, शिव राज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन देवी-देवताओं ने की शिरकत खुडीजल की मंदिर प्रतिष्ठा में माता कमाक्षा करसोग, श्रृंगा ऋषि घियागी, ब्यास ऋषि, टकरासी नाग, माता बूढ़ी नागिन, देवता शांघडू, सत्य नारायण फनौटी, देवता लोमश ऋषि, चलानू जल बंजार, करशाला नारायण, विशलू नाग, श्रृंगा ऋषि बशलाला,जुड़ू नाग, तगासू नाग,चपलांदू नाग, सेरी नारायण, चोतरू नाग, वशाउली नाग, जल देवता पंडोह, जल देवता करसोग, शिमला जिला के देवता सरपारा, भमासी, रावल ऋषि और नव ग्रह देवता आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed