फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   केंद्र सरकार की योजना का लाभ उठाएं जनता:महेश्वर

केंद्र सरकार की योजना का लाभ उठाएं जनता:महेश्वर

Sun, 20 Aug 2017 09:27 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजना का लाभ उठाएं जनता:महेश्वर
कुल्लू। सदर विधायक महेश्वर सिंह की पदयात्रा खोखन से होकर क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों से होकर गुजरी है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि देशभर मेें मोदी की लहर चल रही है और हिमाचल में होने वाले विस चुनाव में भी इसका असर देखने को मिलेगा। रविवार को खोखन पंचायत से शुरू हुई महेश्वर सिंह की पदयात्रा आदि ब्रह्मा के देवालय से होते हुए शाढ़ाबाई, परगाणू, शुरढ़, तेगूबेहड़, सेरीबेहड़, छोयल और गदोरी पहुंची। यहां लोगों ने उनका परंपरा के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान गांव-गांव में उनको सुनने के लिए भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में कोई भी विकास नहीं किया है। भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में विकास गति पकड़ेगा। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, बीडीसी कर्मचंद, धनवीर ठाकुर, राकेश ठाकुर, सेस राम ठाकुर, ओम प्रकाश, राजेंद्र शर्मा, चंद्रसेन, योगेश ठाकुर, जगदीश शर्मा, सुरेंद्र सौंखला, राजेश जंबाल, जुगल राम, दिनेश कुमार, सुंदर सिंह, नरपत, सुनील नेगी, सवित्री देवी, रमेश भंडारी आदि उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed