फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बसों की व्यवस्था करने में नाकामयाब हुई सरकार

बसों की व्यवस्था करने में नाकामयाब हुई सरकार

Thu, 04 Jul 2019 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
बसों की व्यवस्था करने में नाकामयाब हुई सरकार
अतिरिक्त बसों की मांग पर माकपा ने कुल्लू में बोला हल्ला
विज्ञापन

प्रदर्शन के बावजूद सरकार नहीं सुन रही लोगों की : सौंखला
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ओवरलोडिंग पर प्रदेश सरकार की ओर से की गई सख्ती से लोगों को हो रहे परेशानी को लेकर वीरवार को माकपा ने कुल्लू में प्रदर्शन किया। शहर में रैली निकाली गई और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के महासचिव होत्तम सिंह सौंखला ने कहा कि अभी तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज और ग्रामीण लोगों को हुई समस्या पर चक्का जाम किया जा चुका है। बावजूद बसों का कोई भी समाधान नहीं हो पाया।

सरकार बसों की व्यवस्था करने में नाकामयाब हुई है। बंजार में हुए बस हादसे के बाद सरकार ने बसों के उचित प्रबंध किए बिना ही ओवरलोड पर कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए। इससे प्रदेश में लोग परेशान हो रहे हैं। पहले सरकार बसों की व्यवस्था करती और फिर ये आदेश देती तो लोग परेशान न होते। सौंखला ने कहा कि पथ परिवहन निगम के बस डिपो में कई बसें जंग खा रही हैं। जिन्हें चलाने के लिए निगम के पास चालक और परिचालक ही नहीं हैं। सरकार और निगम की ओर से चालक-परिचालकों की भर्ती नहीं की जा रही है। ऐसे में अब समस्या और भी बढ़ गई है। सरकार को चाहिए कि खराब सड़कों को सुधारा जाए और पैरापिट लगाएं जाएं। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि जल्द ही लोगों को राहत नहीं दी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed