{"_id":"5d1e34ee8ebc3e3ce319f4ea","slug":"156226069416-kullu-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: नशे को जड़ से उखाड़ने के लिए आगे आएं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: नशे को जड़ से उखाड़ने के लिए आगे आएं महिलाएं
विज्ञापन
aprajita kullu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कुल्लू अस्पताल के डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुल्लू में अभी भी इसे छूआछूत के रूप में देखा जाता है। ऐसे मे महिलाएं मासिक धर्म को लेकर खुलकर बात नहीं करतीं। किशोरियों को इस पर खुलकर बात करनी चाहिए और किसी भी तरह की समस्या पर अस्पताल में चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। अस्पताल में चिकित्सकों की ओर से इस बारे में मुफ्त में सलाह दी जाती है।
उन्होंने कहा कि कुल्लू में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। नशे की लत में पड़कर कई युवा जिंदगी बरबाद कर चुके हैं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि अगर आपके आसपास कोई नशा कर रहा है या नशा छुड़वाना चाहता है तो वे अस्पताल के कमरा नंबर-108 आकर संपर्क करें। हिमाचल में नशे को जड़ से उखाड़ने के लिए महिलाओं की भागेदारी जरूरी है।
स्कूल के प्रधानाचार्य पूरन चंद ठाकुर ने कहा कि बेटियों के बिना इस समाज की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। सब कुछ करने के बावजूद महिला के काम को सराहना नहीं मिलती। बेटियां अपने आपको कमजोर न मानें। हर मुश्किल का डटकर सामना करें। नशे से स्वयं भी दूर रहे और अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी इससे दूर रहने की सलाह दें। इस दौरान स्कूल निदेशक उत्तम ठाकुर, हेडमास्टर भगत राम, हरिकृष्ण शर्मा, शीतल चौहान, रणवीर सिंह, भगत राम, सपना ठाकुर, सुनील ठाकुर, शिव राम, कुनाल सूद मौजूद रहे।