फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मंडियों में प्लम सनटारोजा वैरायटी की दस्तक

मंडियों में प्लम सनटारोजा वैरायटी की दस्तक

Tue, 11 Jun 2019 07:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
मंडियों में प्लम सनटारोजा वैरायटी की दस्तक
मंडियों में प्लम सनटारोजा किस्म की दस्तक
विज्ञापन

जिले में 180 से 250 रुपये प्रति डिब्बा प्लम का दाम
खुले में भी 50 से 70 रुपये प्रति किलो है रेट
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। जिला की विभिन्न मंडियोें में प्लम की खेप पहुंच गई है। प्लम सनटारोजा और रेड ब्यूट किस्म का है। जिले में मंगलवार को डिब्बा 180 से 250 रुपये के हिसाब से बिका। एक डिब्बा करीब साढ़े चार किलो का होता है। बताया जा रहा है कि इस साल प्लम की फसल कम है। ऐसे में मांग अधिक होने के कारण बागवानों को चोखे दाम मिल रहे हैं।

अमूमन प्लम का सीजन जून माह के अंतिम पखवाड़े में पीक पर होता है। मंडियों में आने वाली खेप की तादाद अभी कम है। जिला कुल्लू के निचले इलाकों में प्लम का उत्पादन अधिक होता है। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष प्लम की फसल काफी कम है। जिले में 11500 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न वैरायटी के प्लम की पैदावार हो रही है। घाटी के बागवान अमित, चमन, राकेश, नवीन, अखिल ठाकुर, अनिश, कर्मचंद, ज्ञान ठाकुर, बीपी शर्मा, सतीश ठाकुर, अर्जुन, देवराज नेगी, सुरेश और प्रताप पठानिया आदि का कहना है कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष प्लम की फसल बहुत कम है। सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर बताते है कि लोअर बेल्ट में प्लम की फसल तैयार होने लगी है। हालांकि अभी कुछ क्षेत्रों में ही फलों में रंग आ रहा है। उन्होंने कहा कि जून के अंतिम सप्ताह में सीजन पीक पर होगा। कहा कि इस साल इस फल की फसल बहुत कम है। लिहाजा बागवानों को फलों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे मंडियों में बेहतर दाम अर्जित होंगे। कृषि उपज विपणन समिति कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि मंगलवार को साढे़ चार किलों का डिब्बा मंडियों में 180 से 250 रुपये बिक रहा है। रामपुर से डिब्बा पेक प्लम आ रहा है। कहा कि स्थानीय प्लम क्रेट में आ रहा है, जो 50 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed